{"_id":"6230c200d637ea03e3733d37","slug":"married-woman-jumps-in-well-died-in-badsar-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
Tue, 15 Mar 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:12 PM IST
सार
विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बड़सर के तहत एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान आशा देवी(32) पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट, तहसील मुलथान के रूप में हुई है। विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बड़सर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिला के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। उधर, बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बुधवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन