{"_id":"5da9e0308ebc3e0179420440","slug":"married-woman-died-of-heart-attack-on-karvachauth-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद देखने की आस रही अधूरी, करवाचौथ पर दिल का दौरा पड़ने से सुहागिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद देखने की आस रही अधूरी, करवाचौथ पर दिल का दौरा पड़ने से सुहागिन की मौत
Fri, 18 Oct 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत मसेरन के दरकालग गांव में एक सुहागिन की करवाचौथ के दिन हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया है। चांद का दीदार करने और पति की दीर्घायु को लेकर महिला कमला देवी (45) पत्नी सुरेश कुमार ने व्रत रखा था।
विज्ञापन
सुबह से वह अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त थी। शाम के समय कमला देवी मसेरन गांव के छोटे से बाजार से सजने संवरने का सामान खरीदने गई। उसने बड़े चाव से सामान खरीदा और घर के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन
अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि उसे चक्कर आ गया और वह सड़क पर ही बेसुध हालत में गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने कमला को उठाया और परिजनों को भी सूचित किया।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निजी वाहन से कमला को सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने से परिजन सदमे में हैं, वहीं गांव में भी मातम छा गया है।
मसेरन पंचायत की प्रधान किरण बाला ने घटना की पुष्टि की। कहा कि परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।