{"_id":"632d4c31cbc1954edf3a8002","slug":"married-couple-committed-suicide-by-swallowing-poison-in-hamirpur-himachal-married-a-year-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी
Fri, 23 Sep 2022 06:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:33 PM IST
सार
प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के बेहड़वीं गांव में जहरीला पदार्थ खाने से दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के बेहड़वीं गांव में जहरीला पदार्थ खाने से दंपती की मौत हो गई। इनकी पहचान प्रीति पत्नी विनोद कुमार, विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह, गांव बेहड़वीं, डाकघर सुलखान, तहसील भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। विनोद कुमार राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत था। विनोद और प्रीति की शादी को अभी करीब एक साल हुआ था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
दोनों ने देर शाम को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें: Kullu: बगीचे में खेल रहे बच्चे की पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत
विज्ञापन
परिजनों को जब दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की बात का पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने के कारण दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया। आईजीएमसी शिमला में देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने किस कारण आत्महत्या की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन