फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Child playing in the garden died due to drowning in a tank full of water in kullu

Kullu: पानी के टैंक में डूबने से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत, नैना सेरी गांव में हुआ हादसा

Fri, 23 Sep 2022 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

कुल्लू जिले की खराहल घाटी के नैना सेरी गांव में पांचवी कक्षा के विद्यार्थी की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई है। घटना गुरुवार शाम की है। काईस में सेब के बगीचे में पानी से भरे टैंक में बच्चा डूबा हुआ मिला। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Child playing in the garden died due to drowning in a tank full of water in kullu
टैंक में डूबने से बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की खराहल घाटी के नैना सेरी गांव में पांचवी कक्षा के विद्यार्थी की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई है। घटना गुरुवार शाम की है। काईस में सेब के बगीचे में पानी से भरे टैंक में बच्चा डूबा हुआ मिला। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 साल का प्रकाश चंद पुत्र प्यारे लाल निवासी बराधा मणिकर्ण सरकारी स्कूल काईस में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को भी वह स्कूल गया था। इस दौरान शाम 4:00 बजे तक जब वह स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो दादा और दादी उसकी तलाश में जुट गए। उन्होंने घंटों तक स्कूल से लेकर आसपास की जगहों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


इस दौरान जब रास्ते में हाल ही में बनाए गए पानी टैंक में देखा तो बच्चा उसमें डूबा पाया गया। जिसकी पहचान बच्चे के दादा मन बहादुर ने की। बच्चे का पालन पोषण दादा-दादी कर रहे थे। दादा-दादी नैना सेरी में पिछले 12 साल से सेब के बगीचे की देखभाल करते थे और तीनों यहीं रहते थे। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पांच फीट गहरे पानी के टैंक से बाहर निकाला। हालांकि टैंक के चारों ओर कंटीली तारें भी लगाई गई। ऐसे में आशंका है बच्चा टैंक में नहाने गया होगा। वहीं पुलिस जांच में बच्चे के शरीर में किसी तरह की चोट नहीं पाई गई है। बावजूद पुलिस ने बिसरा के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed