फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Markets closed on sad demise of Atal Bihari Vajpayee

अटल के निधन पर शोक में डूबा हिमाचल, बाजार बंद

Fri, 17 Aug 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Markets closed on sad demise of Atal Bihari Vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा हिमाचल शुक्रवार को शोकाकुल रहा। दोपहर एक बजे तक पूरे प्रदेश में बाजार बंद रहे। कुल्लू-लाहौल समेत पूरे प्रदेश में मेले, सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश में जगह-जगह शोक सभाएं हुईं।

विज्ञापन


शनिवार को भी प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शुक्रवार को हिमाचल में आधे दिन तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर अधिकांश कारोबारियों ने दुकानें बंद रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद बाजार खुले। राजधानी शिमला में कई दुकानें तो शुक्रवार को पूरा दिन बंद रही। शुक्रवार को  प्रदेश में कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश में कई जगह शोक सभाएं आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज खुले रहेंगे बैंक और स्वास्थ्य संस्थान

Markets closed on sad demise of Atal Bihari Vajpayee

प्रदेश में शनिवार को सभी स्वास्थ्य संस्थान और बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, सरकारी कार्यालयों, निगम-बोर्डों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार सुबह नेगाशिएवल इंस्टूमेंट एक्ट के तहत नई अधिसूचना जारी करते हुए बैंकों में छुट्टी की घोषणा की।

शनिवार को इस संस्थानों में छुट्टी नहीं रहेगी। वीरवार शाम को सरकार ने सिर्फ सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी की थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते प्रदेश में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed