फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maps of 40 private buildings approved in the city, 9 returned

Shimla News: शहर में 40 निजी भवनों के नक्शे को मंजूरी, 9 लौटाए

Thu, 21 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maps of 40 private buildings approved in the city, 9 returned
शिमला। शहर में 40 निजी भवनों के नक्शों को नगर निगम ने मंजूरी दे दी है। नगर निगम की सिंगल अंब्रेला कमेटी की वीरवार को आयुक्त भूपेंद्र अत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन नक्शों पर चर्चा की गई। बैठक में 49 नक्शों के आवेदनों को चर्चा के लिए रखा था। इनमें 40 को मंजूरी दे दी गई है। वहीं 9 नक्शों को औपचारिकताएं पूरी न होने पर वापस लौटा दिया गया। बैठक में दो मामले हेरिटेज समिति को भेजने का भी फैसला लिया गया। इसमें मालरोड स्थित डाकघर और एसबीआई बैंक के भवन की मरम्मत का प्रस्ताव है। यह क्षेत्र शहर के हेरिटेज जोन में आता है। इस पर नगर निगम के अलावा सरकार की हेरिटेज कमेटी से भी मंजूरी लेना अनिवार्य है। नगर निगम के अनुसार अब इन दोनों मामलों को अंतिम मंजूरी के लिए हेरिटेज कमेटी को भेजा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article