{"_id":"67bc4fb245bd0a9df5755260305aa56e","slug":"many-crows-died-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: मुर्गियों के बाद अब कौवों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: मुर्गियों के बाद अब कौवों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराता जा रहा है। शिमला में सैंकड़ों मुर्गियों की मौत के बाद अब प्रदेश में कौवों की मौत हो ही है। इससे लोग खौफजदा है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिला सुजानपुर उपमंडल के गांव बगेहड़ा में एक दर्जन कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है। कौवे खेतों में मरे पाए गए हैं। लोगों में दहशत है कि कहीं इन कौवों की मौत बर्ड फ्लू से न हुई हो।
विज्ञापन
डीएफओ हमीरपुर वाइल्ड लाइफ सुभाष पराशर ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। स्थानीय अशोक कुमार, वेद प्रताप, सुशील और विनोद ने प्रशासन से मांग की है कि मृत कौवों की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
यह पता लगाया जाए कि कहीं कौवों की मौत बर्ड फ्लू से तो नहीं हुई। इससे पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। कुक्कुट की भी जांच करनी चाहिए। बाहरी राज्यों से प्रदेश में कुक्कुट की सप्लाई होती है।
बड़ी बात यह है कि विभाग ने न तो सैंपल भरवाए हैं और न ही वैज्ञानिक ढंग से इन कौवों को दफनाया है।