फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many broken by road construction green tree debris forest

Shimla News: सड़क निर्माण से टूट गए कई हरे पेड़ मलबे से भरे जंगल

Wed, 05 Jul 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
many broken by road construction

green tree debris forest
कंपनी ने मशीन पहुंचाने के लिए शकराला में खोदी थी सड़क
विज्ञापन

वन विभाग ने रुकवाया काम, डैमेज रिपोर्ट काटी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के साथ लगते चमयाणा में सड़क खुदाई से निकले मलबे से निचली ओर स्थित जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे जंगल में कई पेड़ टूट गए तो कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काम रुकवा दिया है। साथ ही कंपनी के खिलाफ 1.90 लाख रुपये की डैमेज रिपोर्ट काटी है।

वन विभाग के अनुसार शकराला से ढली तक फोरलेन का निर्माण होना है। अभी इसका काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन कंपनी ने अपनी मशीनरी मौके पर पहुंचाने के लिए सड़क की खुदाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी ने डंपिंग साइट न होने के बावजूद खुदाई शुरू कर दी और जंगल में मलबा भर दिया। विभाग के अनुसार इस खुदाई से निकला काफी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर निचली ओर स्थित जंगल में पहुंच गए हैं। इससे कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। शिकायत मिलते ही बुधवार को वन विभाग की एक टीम डीएफओ कृष्ण कुमार की अगुवाई में चमयाणा पहुंची और निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने मौके पर सड़क खुदाई का काम भी रुकवा दिया है।
विज्ञापन




नुकसान का आकलन करने के लिए बनाई समिति
वन विभाग ने इस क्षेत्र में सड़क की खुदाई से जंगल को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन कर दिया है। इसमें तीन रेंज अधिकारी भी शामिल किए हैं। यह समिति इस क्षेत्र में घूमकर पेड़ों को पहुंचे नुकसान का आकलन करेगी। इसके बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेड़ों को दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने पर कंपनी के खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। वन विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जांच समिति का गठन किया गया है। कंपनी के खिलाफ डीआर काटकर मौके पर काम भी रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article