फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   many are in Queue to adopt 12 year old deepak in sirmour himachal pradesh

12 साल के दीपक को गोद लेने के लिए पहुंचे कई दंपती

Wed, 03 Jun 2020 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
many are in Queue to adopt 12 year old deepak in sirmour himachal pradesh
फाइल फोटो

पिता की मौत के बाद अनाथ हुए 12 वर्षीय दीपक सिंह को गोद लेने के लिए कई दंपति पांवटा पहुंच रहे हैं। इसमें गिरिपार का एक ऐसा दंपति भी शामिल है, जिसने जवान बेटे को एक हादसे में खो दिया था। कुछ ऐसे परिवार और दंपति भी पहुंच रहे हैं, जो बच्चे की बेहतर ढंग से परवरिश करने में सक्षम हैं। हालांकि, प्रशासन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

विज्ञापन


तहसीलदार का कहना है कि सभी औपचारिकताओं के बाद ही बच्चे को गोद देने का कोई भी फैसला लिया जाएगा। पिछले कई वर्षों से नेपाल के मूल निवासी मान सिंह (37) पांवटा के देवीनगर वार्ड-11 में अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। शनिवार को मान सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद बच्चा अनाथ हो गया है।
विज्ञापन


पांवटा एसवीएम स्कूल की प्रधानाचार्य आरती पराशर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष भोलेश्वर बंगवाल और प्रबंधक पवन वर्मा समेत समिति ने अनाथ हुए दीपक सिंह को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार पांवटा कपिल तोमर ने कहा कि मंगलवार को एक गिरिपार और एक पांवटा के दंपति ने बच्चे को गोद लेने के लिए संपर्क किया है। गिरिपार से पहुंचे दंपति ने एक हादसे में नौजवान बेटा खो दिया था। कानूनन सभी औपचारिकताओं के बाद ही बच्चे को गोद दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed