{"_id":"5b80144542c792463110249e","slug":"mankirat-singh-statement-over-hamir-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे में कैसे चल रहा होटल हमीर : मलकीयत पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे में कैसे चल रहा होटल हमीर : मलकीयत पठानिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पर्यटन कर्मचारी महासंघ (भामसं) ने झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर हमीरपुर जिला मुख्यालय में चल रहे निगम के होटल हमीर को घाटे में दिखाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
महासंघ के प्रदेश महासचिव मलकीयत पठानिया ने कहा कि अकाउंट शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार होटल हमीर में अप्रैल से लेकर जुलाई तक 10 लाख अतिरिक्त सेल हुई है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में होटल को कुल 1.46 करोड़ आमदन हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद वर्ष 2016-17 में यह आमदन बढ़कर 1.56 करोड़, वर्ष 2017-18 में 1.78 करोड़ और वर्ष 2018-19 के दौरान जुलाई माह तक आमदन 43.91 लाख प्राप्त हो चुकी है। होटल में महज 17 कमरे और एक रेस्टोरेंट है।
विज्ञापन
इसके बावजूद होटल की आमदन में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। जो होटलों की काम आय की बातें कर रहे हैं, वह खुद होटलों को निजी हाथों में सौंपने पर उतारू हैं।
महासंघ ने यह भी आरोप लगाए कि कलस्टर के अधीन कम आमदनी वाले होटलों के खर्चे भी होटल हमीर समेत अन्य अधिक आमदनी वाले होटलों से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में महासंघ की दो बैठकें शिमला में उच्चाधिकारियों के साथ हो चुकी हैं।