फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manipur Bindia Rani wins Gold medal makes National record in Khelo India Women Weightlifting League

Khelo India Women Weightlifting League: राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ मणिपुर की बिंदिया रानी ने जीता स्वर्ण

Fri, 17 Jun 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jun 2022 06:33 PM IST
सार

मणिपुर की एस. बिंदिया रानी को 20,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सारा बंती दास को रजत और महाराष्ट्र की अन्यया पाटिल को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
Manipur Bindia Rani wins Gold medal makes National record in Khelo India Women Weightlifting League
मणिपुर की एस. बिंदिया रानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग लीग में मणिपुर की एस. बिंदिया रानी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। बिंदिया ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच, क्लीन एंड जर्क में कुल 199 कुल भार उठाकर अपना पिछला कीर्तिमान तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 198 किलो भार उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था। बिंदिया रानी को 20,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में शुक्रवार को सीनियर महिला वर्ग में पश्चिमी बंगाल की सारा बंती दास को रजत और महाराष्ट्र की अन्यया पाटिल को कांस्य पदक मिला। दोनों को क्रमश: 15,000 और 10,000 रुपये की इनामी राशि दी गई। इसके अलावा मणिपुर की नीलम देवी, महाराष्ट्र की साक्षी, आरएसपीबी की पूजा गुप्ता, हिमाचल प्रदेश की रेनू और उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव को क्रमश: 8,000, 6,000, 5,000, 4,000 और 2,000 रुपये की राशि दी गई है।
विज्ञापन


यूथ वुमन के 55 किलोग्राम भार वर्ग में ओडिशा की मीना सेंटा ने स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव ने रजत और झारखंड की अनुपमा कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।इसके अतिरिक्त जूनियर वुमन 55 किलोग्राम भार वर्ग में पश्चिम बंगाल की सारावनी दास ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की ऊषा ने रजत पदक और अरुणाचल प्रदेश की वोनी मनख्या ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मणिपुर की नीलम देवी, साक्षी रेनमैन, उत्तर प्रदेश की कुमकुम यादव, ओडिशा की मीना सांता ,असम की बिब्रा बोरो को क्रमश: 6,000, 5,000, 3,000, 2,000 और 1000 रुपये की नकद राशि दी गई। विजेता प्रतिभागियों को इंटरनेशनल रेफरी के. सुब्रमण्यम, हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, द्रोणाचार्य अवॉर्डी पाल सिंह संधू, हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा आदि ने सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed