{"_id":"6151e2c58ebc3e4871055d53","slug":"maninder-jeet-singh-bitta-said-that-the-situation-in-j-k-improved-after-the-removal-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा, अनुच्छेद-370 हटने के बाद सुधरे जेएंडके के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा, अनुच्छेद-370 हटने के बाद सुधरे जेएंडके के हालात
Mon, 27 Sep 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क,ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क,ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:57 PM IST
सार
आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए। आज हमारा देश सभी ओर से घिरा हुआ है लेकिन देश का नेतृत्व मजबूत है।
विज्ञापन
मनिंदर जीत सिंह बिट्टा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पत्रकार वार्ता में कहा कि राष्ट्रवाद की भावना देश के हर नागरिक में होनी चाहिए। हर राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए। आज हमारा देश सभी ओर से घिरा हुआ है लेकिन देश का नेतृत्व मजबूत है। जम्मू-कश्मीर के हालात सुधर रहे हैं। अनुच्छेद-370 को हटाने के बाद वहां का वातावरण बदल गया है, लोग खुशी से जी रहे हैं।
विज्ञापन
किसी प्रकार का भय का माहौल वहां पर नजर नहीं आ रहा है। राम जन्मभूमि भवन निर्माण का मामला आज सुलझ गया है। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से एएसपी धर्मशाला सृष्टि पांडे, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार ज्वालामुखी दीनानाथ ने उनका ज्वालामुखी पहुंचने पर स्वागत किया। मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से उन्हें मंदिर अधिकारी तहसीलदार ने माता की चुनरी तस्वीर और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन