फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stones fell from the hill on a group of pilgrims going to Manimahesh five injured

Manimahesh Yatra: मणिमहेश जा रहे यात्रियों के दल पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, पांच घायल

Wed, 31 Jul 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 07:38 PM IST
सार

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 15 लोगों के दल पर दुनाली में अस्थायी पुल के समीप अचानक पहाड़ ले पत्थर गिर गए। हादसे में पांच लोग चोटिल हो गए। एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को सीएचसी भरमौर पहुंचाया।
 

विज्ञापन
Stones fell from the hill on a group of pilgrims going to Manimahesh five injured
मणिमहेश के लिए जा रहे यात्रियों को दोनाली के पास पत्थर लगने के बाद रेस्क्यू करते एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांगड़ा से मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 15 लोगों के दल पर बुधवार सुबह 8:30 बजे दुनाली में अस्थायी पुल के समीप अचानक पहाड़ ले पत्थर गिर गए। घटना में पांच लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को सीएचसी भरमौर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन घायल महिलाओं 45 वर्षीय सृष्टा देवी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी गांव, डाकघर इच्छी, कांगड़ा, विद्या देवी पत्नी प्रताप चंद निवासी गांव, डाकघर बिंद्रावन, पालमपुर, 40 वर्षीय कुसुम लता पत्नी रणजीत सिंह निवासी गांव और डाकघर जमानाबाद, कांगड़ा को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायलों के जरूरी टेस्ट करवाए जा रहे हैं। जबकि, भरमौर अस्पताल में साहिल कौंडल निवासी गांव और डाकघर इच्छी, कांगड़ा, सुनील कुमार पुत्र हरवंस लाल निवासी गांव मछरेड, कांगड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पवित्र मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर पर 26 अगस्त 2024 से आरंभ होकर 11 सितंबर 2024 तक चलेगी। बावजूद लोग अपने स्तर पर ही लोग मणिमहेश यात्रा कर रहे हैं। बीते दिनों मणिमहेश यात्रा पर आए देहरा निवासी दीपक शर्मा की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि पहाड़ से पत्थर गिरने से चोटिल हुई महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed