फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra: First batch of pilgrims reached Bharmour from Jammu

मणिमहेश यात्रा: जम्मू से भरमौर पहुंचा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

Tue, 24 Aug 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 06:31 PM IST
सार

कोरोना महामारी से पहले मणिमहेश यात्रा के दौरान जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर होने वाले छोटे न्हौण के दौरान हजारों की संख्या में शिव भक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए भरमौर पहुंचते थे। लेकिन, बीते वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा रस्मों तक ही सीमित रहेगी।

विज्ञापन
Manimahesh Yatra: First batch of pilgrims reached Bharmour from Jammu
जम्मू से भरमौर पहुंचा श्रद्धालुओं का पहला जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी राज्य जम्मू से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चौरासी परिसर भरमौर में शिव भक्त छड़ी सहित पहुंचे हैं। अपने आराध्य देव महादेव की चरण स्थली चौरासी में छड़ी सहित जैसे ही श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा तो पूरा क्षेत्र शिव के जयकारों से गूंज उठा। कोरोना महामारी के चलते करीब 25 श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश यात्रा पर पहुंचा है। यह जत्था मंगलवार की रात चौरासी परिसर के मंदिरों में ठहरेगा।

विज्ञापन


बुधवार को भरमाणी माता के दर्शनों के बाद अपने अगले पड़ाव के लिए कूच करेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते जिला प्रशासन द्वारा चंद लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। कोरोना महामारी से पहले मणिमहेश यात्रा के दौरान जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर होने वाले छोटे न्हौण( स्नान)के दौरान हजारों की संख्या में शिव भक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए भरमौर पहुंचते थे। लेकिन, बीते वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा रस्मों तक ही सीमित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed