फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manimahesh Yatra 2018 thousands of devotees take a Holy dip in Dal Lake

डल झील में पावन डुबकी के साथ शुरू हुई मणिमहेश यात्रा

Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर(चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर(चंबा) Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra 2018 thousands of devotees take a Holy dip in Dal Lake

कृष्णाष्टमी के अवसर पर रविवार रात 8:48 पर शुभ मुहूर्त पर शिवभक्तों की पवित्र डल झील में डुबकी के साथ ही पवित्र मणिमहेश यात्रा शुरू हो गई। पहली डुबकी के लिए अल सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाब शिव के जयघोष के साथ शाही स्नान के बाद दर्शन को पहुंच गया। शाही स्नान का यह क्रम अब सोमवार रात्रि 7 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


उधर, यात्रा के विधिवत शुरू होने से दर्शनार्थियों का तांता लग गया है। प्रशासन के इंतजाम भी कड़े हो गए हैं। कृष्णाष्टमी के पवित्र स्नान के लिए रविवार तड़के से ही शिवभक्त पवित्र डल के इर्द-गिर्द जुटना आरंभ हो गए थे। हांलाकि, दोपहर बाद कबायली क्षेत्र भरमौर में जमकर बारिश भी हुई। लेकिन, शिवभक्तों के उत्साह, श्रद्धा और विश्वास में कोई कमी नहीं आई। पूरी भरमौर घाटी शिव शंकर के जयघोष से गूंजती रही।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बारह बजे के करीब कबायली क्षेत्र भरमौर में बारिश की चुनौती से बेपरवाह श्रद्धालुओं के पांव आगे बढ़ते गए। हालांकि कुछ श्रद्धालु तेज बारिश के चलते अपने अपने पड़ावों पर ठिठक गए लेकिन बारिश कम होते ही जयघोष लगाते सभी आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक पवित्र डल झील में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ चुका था। जैसे ही शाम 8:48 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू हुआ शाही स्नान की सामूहिक डुबकी में श्रद्धालुओं के जयघोष गुंजायमान हो उठे। इस दौरान भजन-कीर्तन ने अलग की छटा बिखेरी।

अभी तक शुरू नहीं किया पंजीकरण

Manimahesh Yatra 2018 thousands of devotees take a Holy dip in Dal Lake

छोटे शाही स्नान को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 13 सेक्टरों पर सेक्टर अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए हैं। सेक्टरवार स्वास्थ्य कैंप भी स्थापित किए गए हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 700 पुलिस जवान व गृह रक्षक जवानों को यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर तैनात किया गया है। पुलिस व गृहरक्षक जवान यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जाम की समस्या व अन्य प्रकार की गतिविधियों में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान भरमौर की सेवाएं भी ली जाएंगी।

पवित्र मणिमहेश यात्रा की विधिवत शुरुआत से पहले ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु पवित्र डल झील में डुबकी लगाकर लौट आए हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक श्रद्धालुओं का पंजीकरण ही शुरू नहीं किया है।

यह हाल तब है, जब हर साल औसतन पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश के दर्शन को देश भर से पहुंचते हैं। वहीं, प्रशासन ने सोमवार से पंजीकरण की व्यवस्था करने का दावा किया है। 

गौरतलब है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा पर लाखों शिव भक्त देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। इस बार भी मणिमहेश यात्रा के तहत 2 सितंबर तक सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र डल में डुबकी लगाकर वापसी कर चुके हैं। लेकिन 24 अगस्त को सेक्टर वार यात्रा पड़ावों को रवाना किए गए प्रशासनिक अधिकारियों के पास श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा नहीं है।

अलग-अलग रूटों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से समय पर श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था न होने से कई दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। इस बार भी ऐसा ही आलम बना हुआ है। श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा उपलब्ध न होने से कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

इस बीच जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा का कहना है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का सोमवार से पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सोमवार से कलसुई में चार बैरियर स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed