फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manikaran valley is still in danger zone.

अभी भी खतरे के साये में है मणिकर्ण घाटी

Sat, 22 Aug 2015 11:16 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
manikaran valley is still in danger zone.

मणिकर्ण घाटी अभी भी खतरे के साये में है। शिमला से आए भू-वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को प्रशासन के साथ मिलकर मणिकर्ण की उस पहाड़ी का निरीक्षण किया, जहां से चट्टान गिरी थी। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताया। टीम पहाड़ी तक गई और स्थिति देख कर दंग रह गई।

विज्ञापन


टीम में एसडीएम कुल्लू रोहित ठाकुर, भू-वैज्ञानिक अतुल शर्मा, एक अन्य तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे। कहा कि पहाड़ी में छोटी-बड़ी संख्या में कई चट्टानें हैं। ये कभी भी गिर सकती हैं। इन्हें ब्लास्टिंग कर तोड़ा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा की सराय पर गिरी चट्टान करीब तीन किलोमीटर दूर से आई थी। टीम पूरा रिकॉर्ड जुटा कर लौट आई है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सराय को सील किया

manikaran valley is still in danger zone.

अब भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ गए एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि गुरुद्वारा सराय को सील कर दिया है। गांव के लोगों से भी घर खाली करने को कहा गया है।

उन्होंने माना कि पहाड़ी से कभी भी और चट्टानें गिर सकती हैं।टीम ने सायरन लगाने का सुझाव दिया है। जब तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकलता, तब तक सायरन लगाया जाए। टीम करीब साढ़े तीन घंटे का सफर कर पहाड़ी तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed