फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mango tree fell due to storm in Gubar village, staff nurse died, two others injured

Kangra News: भंडारा खा रहे थे लोग, अंधड़ से गिरा पेड़, नर्स की मौत, दो घायल

Thu, 30 May 2024 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंज(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2024 08:07 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में अंधड़ से आम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। 

विज्ञापन
Mango tree fell due to storm in Gubar village, staff nurse died, two others injured
गुब्बर गांव में अंधड़ से गिरा आम का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में अंधड़ से आम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसकी चपेट में आने से स्टाफ नर्स की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। गांव में भंडारे के दौरान यह हादसा हुआ। वीरवार बाद दोपहर करीब दो बजे यह हादसा हुआ। पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे। अचानक तेज आंधी चली और एक पुराना आम का पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में मोनिका राणा (38) पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा आ गईं और टांडा मेडिकल काॅलेज में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स मोनिका अपने पीछे 14 साल की बेटी और 11 साल का बेटा छोड़ गईं हैं। वहीं हादसे के दौरान घायल हुए चेतन का इलाज शाहपुर अस्पताल और राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियां काटीं और पेड़ के नीचे आए लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठनिया, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान लपियाणा कीकर सिंह, चंगर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी महासचिव अशोक भारती आदि ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी सुरजीत राणा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed