फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mangal pandey targets chief minister virbhadra singh

मंगल पांडेय ने कसा तंज, जेल जाकर भी पद नहीं छोड़ेंगे वीरभद्र

Fri, 02 Jun 2017 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 02 Jun 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
mangal pandey targets chief minister virbhadra singh

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने धर्मशाला पहुंचते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तीखा हमला बोला। पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने परिवार के लिए धन जुटाने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री सहित पूरी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरी हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उनकी सरकार जमानत पर चल रही है, लेकिन हिमाचल को पूरी दुनिया में अपमानित करने के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं। कल को अगर मुख्यमंत्री जेल भी चले जाएंगे, वे वहां भी यही कहेंगे कि सीएम पद नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन


कचहरी अड्डा में भाजपा की जनसभा में पांडेय ने कहा कि हिमाचल की देवभूमि में देवता तुल्य लोग रहते हैं, लेकिन इस देवतुल्य भूमि में दैत्य आ गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जनता के पैसे से चलने वाले हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने केसों की पैरवी को हेलीकॉप्टर दिल्ली ले जा रहे सीएम

mangal pandey targets chief minister virbhadra singh

हेलीकॉप्टर का प्रयोग दिल्ली में विकास कार्य के लिए जाने को नहीं, बल्कि अपने केस लड़ने को हो रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि अब उनको जनता ही कुर्सी से हटाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की बनाई चार्जशीट को वे लोगों के बीच लेकर जाएं।

इससे पहले भाजपा सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हो गए हैं। वीरभद्र ऐसे सीएम हैं, जिन्हें जमानत लेनी पड़ रही है। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के पूर्व मंत्री सुखराम को अदालत ने सजा दी, सजायाफ्ता आशा कुमारी भी जमानत पर हैं। 

क्या शहीदों ने ऐसे भारत का सपना देखा था। धर्मशाला में मंगल पांडेय का सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री किशन कपूर, विधायक सरवीण चौधरी, भाजपा नेता कृपाल परमार, जिला अध्यक्ष संजय चौधरी सहित कई नेताओं ने मंगल पांडेय की अगवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed