फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi young man complained to DGP and police officers on 112

मंडी के युवक ने 112 पर की डीजीपी और पुलिस अधिकारियों की शिकायत

Fri, 18 Jun 2021 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 08:27 PM IST
सार

शुक्रवार को अनुपम खेर पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस ने हिमाचल पुलिस के फे सबुक पेज पर फोटो शेयर की तो लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Mandi young man complained to DGP and police officers on 112
युवक ने 112 पर पुलिस अधिकारियों की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर के साथ बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे पुलिस मुख्यालय में डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के फोटो वायरल होने पर कार्रवाई को लेकर मंडी के एक युवक ने शिकायत कर दी है। मंडी निवासी युवक अश्वनी सैनी ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर शिकायत की है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के आधिकारिक पेज से एक फोटो जारी किया गया। इस फोटो में मौजूद अनुपम खेर और किसी पुलिस अधिकारी ने मास्क नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन


साथ ही सभी एक दूसरे के काफी करीब खड़े थे और कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कंट्रोल रूम ने शिकायत दर्ज कर मंडी पुलिस को भेज दी। मंडी के सदन थाने में मामला पहुंचने पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। सूत्रों का कहना है कि चूंकि हिमाचल प्रदेश पुलिस के फेसबुक पेज पर जिस फोटो और ब्योरे को डाला गया है, वह शिमला की है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंडी पुलिस मामले को शिमला पुलिस को भेज सकती है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सामान्य मामलों में तो चालान कर मामला खत्म कर दिया जाता है, लेकिन इस मामले में डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था, एडीजी सीआईडी और एडीजी विजिलेंस सरीखे उच्च स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ऐसे में पुलिस के लिए यह चुनौती बन गया है कि आखिर वह शिकायत को किस तरह से निस्तारित करती है। शुक्रवार को अनुपम खेर पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस ने हिमाचल पुलिस के फे सबुक पेज पर फोटो शेयर की तो लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारियों ने पहले तो सवाल पूछने वाले कमेंट डिलीट कर दिए। फिर कमेंट करने का ऑप्शन ही बंद कर दिया। फिलहाल मामला मंडी के सदर थाने पहुंच गया है। अब आगे आला अधिकारियों के निर्देश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed