फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi-Pathankot NH restored near Kotropi, small vehicles will ply from Mandi to Pandoh

Mandi News: कोटरोपी के पास मंडी-पठानकोट एनएच बहाल, मंडी से पंडोह तक चलेंगे छोटे वाहन

Sat, 19 Aug 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 09:37 PM IST
सार

चंडीगढ़-मनाली एनएच मंडी से पंडोह तक छोटे वाहनों के लिए वन वे शनिवार शाम चार बजे से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, गलत सूचना के चलते कुल्लू की तरफ से सैकड़ों ट्रक और बड़े वाहन मंडी की तरफ आ पहुंचे। 

विज्ञापन
Mandi-Pathankot NH restored near Kotropi, small vehicles will ply from Mandi to Pandoh
मंडी-पठानकोट एनएच बहाल - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश के चलते कोटरोपी के पास बंद पड़ा मंडी-पठानकोट एनएच सात दिनों बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। उधर, चंडीगढ़-मनाली एनएच मंडी से पंडोह तक छोटे वाहनों के लिए वन वे शनिवार शाम चार बजे से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, गलत सूचना के चलते कुल्लू की तरफ से सैकड़ों ट्रक और बड़े वाहन मंडी की तरफ आ पहुंचे। बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग बहाल होने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से मार्ग पर लंबे समय से फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए यह व्यवस्था की गई है, जबकि अभी इस मार्ग पर पिकअप जैसे वाहन भी नहीं चल सकते हैं। गलत सूचना के आधार पर बहुत सारे ट्रक पंडोह डैम के ऊपर औट वाली साइड को इकट्ठे हो गए हैं, जबकि कोई भी ट्रक इस जगह से क्रॉस नहीं हो सकता है। अब इन सभी को वापस बजौरा जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


ऐसे में मंडी पुलिस ने इन वाहन चालकों और बजौरा साइड से आने वाले अन्य ट्रकों से अपील की है कि पंडोह डैम का रास्ता केवल छोटे वाहनों के लिए तैयार किया गया है। कुछ छोटे वाहन गुजारे गए थे, लेकिन वे भी ठीक से पास नहीं हो पा रहे हैं। अभी रास्ते की फिर से मरम्मत की जा रही है। लोडेड ट्रकों के निकलने का तो अभी सवाल ही पैदा नहीं होता। इसके साथ लोडेड पिकअप को निकालने के लिए भी अभी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की ओर से मना किया गया है। लोडेड पिकअप को शायद रविवार तक निकालना संभव हो सके, क्योंकि सड़क पर काम किया जाना बाकी है। एसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि मंडी से पंडोह तक छोटे वाहनों के लिए चंडीगढ़-मनाली एनएच को बहाल किया गया है अभी बड़े वाहन इस पर जाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed