फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi News youth stole bag from car parked outside the Sanskriti Sadan turned out to be a drug addict

Mandi News: चिट्टे का आदी निकला गाड़ी से बैग चुराने वाला युवक, मां ने कान से पकड़ खुद पहुंचाया थाने

Mon, 01 Jul 2024 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 07:50 PM IST
सार

जिला मंडी में हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान गाड़ी से बैग चुराने वाला युवक नशे का आदी निकला। घटना की सीसीटीवी फुटेज जब सामने आई तो पुलिस ने इस युवक की धर पकड़ तेज की। खबर के माध्यम से यह सीसीटीवी वीडियो जब युवक के परिजनों तक पहुंची तो नशेड़ी युवक की मां चोरी किए हुए बैग सहित अपने नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर थाने लेकर पहुंची। 

विज्ञापन
Mandi News youth stole bag from car parked outside the Sanskriti Sadan turned out to be a drug addict
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

चिट्टे जैसे जानलेवा नशे ने आज समाज के कई युवाओं को बर्बाद करके रख दिया है। इस नशे के आदी हो चुके यह युवक अब नशा खरीदने लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते शनिवार को मंडी शहर के कांगणीधार में संस्कृति सदन के बाहर खड़ी गाड़ी से बैग चुराने वाला युवक भी नशेड़ी निकला। यह युवक मंडी शहर का ही रहने वाला है और पिछले लंबे समय से चिट्टे का नशा कर रहा है।

विज्ञापन


गाड़ी का शीशा खुला देख उड़ाया बैग
बता दें कि संस्कृति सदन में 27 से 30 जून तक हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। ऐसे में फिल्म जगत से लेकर अन्य लोग भी इस फेस्टिवल में पहुंच रहे थे। शनिवार शाम को यह युवक भी संस्कृति सदन पहुंच गया और गाड़ी का शीशा खुला देखकर इससे घटना को अंजाम दे दिया। इस सारी घटना की जब सीसीटीवी फुटेज जब सामने आई तो पुलिस ने इस युवक की धर पकड़ तेज की।
विज्ञापन


परिजनों ने देखी सीसीटीवी फुटेज
खबर के माध्यम से यह सीसीटीवी वीडियो जब युवक के परिजनों तक पहुंची तो नशेड़ी युवक की मां चोरी किए हुए बैग सहित अपने नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर थाने लेकर पहुंची। थाने में जब इस नशेड़ी युवक से पूछताछ की गई तो इसने सारी बात कबूली और कहा कि नशा खरीदने के लिए इसने यह बैग चोरी किया था, लेकिन जब इसे बैग से काई नकदी नहीं मिली तो इसने इसे जंगल में ही फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को नशा निवारण केंद्र भेजने की मांग
शिकायतकर्ता ने बताया कि बैग सहित सारा सामान उन्हें सही सलामत मिल गया है। साथ ही उन्होंने नशेड़ी युवक पर कोई भी कानूनी कार्यवाई न करने की बात कहते हुए उसके परिजनों से युवक को नशा निवारण केंद्र भेजने की मांग की है। वहीं, युवक की मां ने बताया कि काफी समय पहले उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। पहले वह अपने दादा से पैसे मांगकर नशा खरीदता रहा, जिसका पता उन्हे बाद में लगा। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को 6 माह तक नशा निवारण केंद्र में भी रखा, लेकिन उससे फिर से नशा करना शुरू कर दिया है और अब नशे के लिए चोरियां भी कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील करते हुए बच्चों को फिजूलखर्ची के लिए पैसे न देने की भी बात कही, ताकि बच्चें किसी भी गलत संगत में न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed