फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If you pass through ITI Chowk Mandi, take care of your track driver, police implemented a new traffic plan

Mandi: आईटीआई चौक मंडी से गुजरें तो अपने ट्रैक का ध्यान रखें चालक, पुलिस ने लागू किया नया ट्रैफिक प्लान

Mon, 31 Oct 2022 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
If you pass through ITI Chowk Mandi, take care of your track driver, police implemented a new traffic plan
मंडी आईटीआई चौक के बाहर यातायात व्यवस्था के लिए बनाए गए प्लान का एएसपी ने किया निरीक्षण । - फोटो : संवाद

 वाहन चालक अगर छोटी काशी से गुजर रहे हों तो ध्यान रखें। शहर के आईटीआई चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यहां अलग-अलग ट्रैक बनाए गए हैं। अगर चंडीगढ़-मनाली एनएच से गुजरना है तो अलग ट्रैक का इस्तेमाल होगा। मंडी बस अड्डा आने और यहां से जाने के लिए अलग ट्रैक बनाया गया है। वाहन चालकों को अपनी सुविधानुसार ट्रैक का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए सड़क मेें डिवाइडर भी लगाए गए हैं। पुलिस ने रविवार को नया ट्रैफिक प्लान शुरू किया।

विज्ञापन


प्लान को दो दिनों तक ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। अगर यह सफल रहा तो इसे सुचारु कर दिया जाएगा। प्लान के अनुसार चंडीगढ़-मनाली एनएच और मंडी शहर के वाहनों के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए गए हैं, ताकि सभी वाहन अपनी सुविधा अनुसार अपने ही ट्रैक से गुजरें। इन ट्रैक पर सुरक्षा की दृष्टि से डिवाइडर भी लगाए गए हैं। मंडी बस अड्डे से बाजार आने के लिए अलग, बाईपास से बस अड्डा की तरफ आने को अलग और मंडी शहर से बस अड्डे को जाने के लिए भी अलग-अलग ट्रैक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


आईटीआई चौक पर हमेशा ही वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इस कारण कई बार वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार यहां हादसे भी पेश आए हैं। समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चौक पर नई ट्रैक व्यवस्था स्थापित कर समस्या का समाधान करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई चौक पर जाम की समस्या और हादसों को कम करने को लेकर पुलिस ने यहां नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसमें वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए गए हैं। यदि यह सफल रहा तो इसे और बेहतर ढंग से तैयार किया जाएगा। वाहन चालक और लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए मंडी पुलिस का सहयोग करें। अवहेलना करने वालों के चालान और सख्ती से निपटा जाएगा।
-सागर चंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed