{"_id":"6677c8a93d73daa7e40cf5b8","slug":"mandi-news-fire-broke-out-in-a-two-storey-house-and-mansion-in-shikawari-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिकावरी में दो मंजिला मकान में भड़की आग, 55 लाख स्वाह, देवी दुर्गा के रथ समेत जली चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिकावरी में दो मंजिला मकान में भड़की आग, 55 लाख स्वाह, देवी दुर्गा के रथ समेत जली चांदी
Sun, 23 Jun 2024 12:34 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:34 PM IST
सार
जिला मंडी के शिकावरी गांव में एक छह कमरों के स्लेटपोश दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से नकदी और आभूषण समेत पूरा घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
शिकावरी में दो मंजिला मकान व कोठी में भड़की आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिराज घाटी की शिकावरी पंचायत के शिकावरी गांव में एक छह कमरों के स्लेटपोश दो मंजिला रिहायशी मकान आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस मकान की एक मंजिल में देवी दुर्गा का रथ, चांदी व अन्य धातु भी जल गई। आग से नकदी और आभूषण समेत पूरा घर का सामान जल गया। शिकावरी में आग की घटना से 55 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे हीरा लाल पुत्र मंघ्रु राम निवासी शिकावरी के छह कमरों के दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई। आग का धुंआ और लपटें देख घर में सो रहे लोग उठ गए और बाहर निकल गए। इस दौरान पूरा मकान धू धू कर जल उठा। आसपास के लोग जब तक एकत्र हुए तब तक पूरा मकान भीषण आग की चपेट में आ गया और जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हीरा लाल के मकान में 12 लाख की नकदी जो देवी और उनके संयुक्त थे, आभूषण 20 बीस लाख रुपये के, देवरथ की चांदी नौ किलो कीमत छह लाख तीस हजार, देवी के व अपने बर्तन तीन लाख तीस हजार, घर का सामान तेरह लाख सैंतीस हजार जलकर राख हो गए। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को अंतरिम राहत के रूप में दस हजार रुपये दिया गया। एसएचओ जंजैहली रूप चंद ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन