{"_id":"647dee3b177ea5c3f2038ce9","slug":"mandi-news-bridge-under-construction-collapses-due-to-breakage-of-shuttering-in-bassi-panchayat-of-mandi-dist-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी जिले की बस्सी पंचायत में शटरिंग टूटने से निर्माणाधीन पुल गिरा, मजदूर बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी जिले की बस्सी पंचायत में शटरिंग टूटने से निर्माणाधीन पुल गिरा, मजदूर बाल-बाल बचे
Mon, 05 Jun 2023 07:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Jun 2023 07:47 PM IST
सार
मंडी जिले की बस्सी पंचायत के दोघरी नाले में संपर्क सड़क पर निर्माणाधीन पुल सोमवार सुबह 11 बजे लेंटर डालते समय शटरिंग टूटने से गिर गया। हादसे में काम कर रहे एक दर्जन मजदूरों और मिस्त्री ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
शटरिंग टूटने से निर्माणाधीन पुल गिरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बस्सी पंचायत के दोघरी नाले में संपर्क सड़क पर निर्माणाधीन पुल सोमवार सुबह 11 बजे लेंटर डालते समय शटरिंग टूटने से गिर गया। हादसे में काम कर रहे एक दर्जन मजदूरों और मिस्त्री ने भागकर जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी गोहर गोपी चंद पाठक ने टीम गठित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मनरेगा के तहत करीब पांच लाख से इस पुल का निर्माण करवाया जा रहा था। पंचायत प्रधान बस्सी सपना ने बताया कि पुल का कार्य निर्माणाधीन था लेकिन इसके लिए पंचायत की ओर से अभी कोई मस्टररोल जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पंचायत का उपप्रधान अपने स्तर पर करवा रहा था। बहरहाल बीडीओ ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस घटना के पीछे धांधली की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो चरणों में यह लेंटर डलना था।
विज्ञापन
उधर, पंचायत उप प्रधान बस्सी गुरदेव ने बताया कि पंचायत की ओर से जारी मनरेगा बजट पुल निर्माण में खत्म हो गया था। शेष कार्य गांव के लोगों की सहयोग राशि से पूरा किया जा रहा है। गुरदेव ने बताया कि रविवार रात को शरारती तत्वों ने लेंटर की बलियां खिसकाईं, जिससे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन