{"_id":"5c48139dbdec2259b05bb0a1","slug":"mandi-distt-get-national-award-for-beti-bachao-beti-padhao","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए इस जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए इस जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार
Wed, 23 Jan 2019 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को एक सूत्र में पिरोकर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जमीनी हकीकत में साकार करने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी ने देश भर में डंका बजाया है।
विज्ञापन
‘स्त्री’ जैसे अनूठे अभियान से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 24 जनवरी को बालिका दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में डीसी ऋग्वेद ठाकुर को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
यह सम्मान खासकर कम्यूनिटी मोबलाइजेशन यानी किसी विशेष कार्य के लिए समुदायको एकजुट करके जागरूक करने के लिए दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के ‘स्त्री’ नाम के अनूठे अभियान में आठ घटकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जिसके अंतर्गत महिला समूहों व सीमांतवर्ती कार्यकर्ताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बेटियों के संरक्षण), कन्या भ्रूण हत्या व गिरते लिंगानुपात को रोकने, मेरी लाडली, स्वच्छता ही सेवा, सबके लिए सामाजिक सुरक्षा, समर्थ मंडी (आपदा प्रबंधन) समग्र शिक्षा, क्योंकि जिंदगी है आपकी, डिजिटल साक्षरता एवं समावेश विकास को शामिल किया गया है।
डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बालिका दिवस पर अभियान में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले 5 राज्यों, संघीय प्रदेशों और देश के 25 जिलों को सम्मानित करेगा।
महिलाओं ने नाटी डाल दिया था संदेश
जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर पड्डल मैदान में नाटी डालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। इसमें करीब एक साथ तीन हजार से अधिक महिलाओं ने नाटी डाली थी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था।