फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi and Kangra parliamentary seats are BJP's weak link, brainstorming took place in the Central Working Comm

BJP Meeting: मंडी और कांगड़ा संसदीय सीटें भाजपा की कमजोर कड़ी, केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में हुआ मंथन

Mon, 16 Jan 2023 11:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Jan 2023 11:30 PM IST
सार

भाजपा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर की 160 लोकसभा सीटों पर मंथन किया गया। कमजोर सीटों पर पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए अब केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मा सौंपा जाएगा।  

विज्ञापन
Mandi and Kangra parliamentary seats are BJP's weak link, brainstorming took place in the Central Working Comm
भाजपा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर की 160 लोकसभा सीटों पर मंथन किया गया। इन सीटों पर भाजपा खुद को कमजोर मान रही है। इनमें हिमाचल की मंडी और कांगड़ा संसदीय सीटें भी शामिल हैं। इन कमजोर सीटों पर पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए अब केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मा सौंपा जाएगा।  सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर भी केंद्रीय कार्यसमिति मंगलवार को अंतिम फैसला लेगी। बैठक में चर्चा हुई कि हिमाचल सहित देश की सीमाओं पर 3,600 किलोमीटर सड़कें  बनेंगी।

विज्ञापन


सभी राज्यों में मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण पर ध्यान कें द्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए प्रदेशों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। देश के दस राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल सहित अन्य राज्यों से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा जाएगा। बैठक में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed