फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi Abhishek Awasthi to contest elections in Australia

Abhishek Awasthi: ऑस्ट्रेलिया में चुनाव लड़ेंगे मंडी जिले के अभिषेक अवस्थी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

Mon, 12 Aug 2024 03:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 03:14 PM IST
सार

जिला मंडी के अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया के सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनावों में केनिंग्टन वार्ड के लिए काउंसलर का चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
Mandi Abhishek Awasthi to contest elections in Australia
अभिषेक अवस्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में बीते 14 वर्षों से रह रहे मंडी शहर निवासी 40 वर्षीय अभिषेक अवस्थी अब वहां राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अब अभिषेक ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अभिषेक अवस्थी सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनावों में केनिंग्टन वार्ड के लिए काउंसलर का चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को उन्होंने अपने चुनावी अभियान का विधिवत आगाज कर दिया।

विज्ञापन




यह पहला मौका होगा जब बेंडिगो शहर के सबसे बड़े चुनावों में कोई भारतीय अपनी किस्मत आजमाएगा। इससे पहले यहां रह रहे किसी भारतीय मूल ने यह चुनाव नहीं लड़ा है। चुने जाने वाले काउंसलर में से ही बेंडिगो शहर के मेयर का चुनाव भी होगा। सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद क्षेत्रफल के लिहाज से 3015 वर्ग किमी में फैला हुआ विशाल क्षेत्र है। सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के यह चुनाव 7 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। आस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार यहां सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। इसलिए यहां चुनावी प्रक्रिया को लंबे समय तक आयोजित किया जाता है। अभिषेक अवस्थी ने बताया कि बेंडिगो शहर के केनिंग्टन वॉर्ड में 14 वर्षों के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। यहां जितना भारतीय मूल के लोगों का प्यार, आशीवार्द और सहयोग मिला, उससे ज्यादा आस्ट्रेलिया के स्थानीय लोगों ने अपना प्यार, आशीवार्द और सहयोग दिया। अब चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इसमें मेरी जीत होगी।

विज्ञापन

14 वर्षों के दौरान विभिन्न पदों पर दी अपनी सेवाएं
14 वर्षों से अपनी पत्नी और बेटी के साथ आस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में रह रहे अभिषेक अवस्थी ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी। क्षेत्रीय खाद्य राहत और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और अपने काम के अलावा अभिषेक अवस्थी इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बेंडिगो के अध्यक्ष, लॉडन कैम्पस्पे मल्टीकल्चरल सर्विसेज के पूर्व अध्यक्ष और लीड लॉडन मॅरे के अध्यक्ष हैं। पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक कई अन्य संगठनों जैसे एएफएल विक्टोरिया, एएफएल सेंट्रल विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन, ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी डायरेक्टर्स, रोटरी, बेंडिगो सस्टेनेबिलिटी ग्रुप, बेंडिगो इंटरफेथ काउंसिल, ईगल हॉक कम्युनिटी हाउस, कंगारू फ्लैट कम्युनिटी हाउस, बेंडिगो कम्युनिटी हेल्थ सर्विसेज़ और बेंडिगो फूडशेयर के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed