फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ManaliDarcha road closed for two hours due to avalanche in lahul

लाहौल: हिमस्खलन से दो घंटे बंद रहा मनाली-दारचा मार्ग

Tue, 15 Mar 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Mar 2022 09:48 PM IST
सार

मनाली-दारचा हाईवे-तीन पर तेलिंग नाला के पास  हिमस्खलन से मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। गनीमत रही कि हिमस्खलन  के दौरान कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल रहा था। हालांकि हिमस्खलन से कुछ वाहन दोनों तरफ फंस गए।  

विज्ञापन
ManaliDarcha road closed for two hours due to avalanche in lahul
हिमस्खलन से दो घंटे बंद रहा मनाली-दारचा मार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की घटनाएं नहीं थम रहीं। मंगलवार शाम को करीब सात बजे के आसपास मनाली-दारचा हाईवे-तीन पर तेलिंग नाला के पास  हिमस्खलन से मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। गनीमत रही कि हिमस्खलन  के दौरान कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल रहा था। हालांकि हिमस्खलन से कुछ वाहन दोनों तरफ फंस गए।  सूचना के बाद बीआरओ ने हिमस्खलन से सड़क पर आई बर्फ को हटाने के लिए मशीनों को तैनात कर दिया और रात का अंधेरा होने के बाद भी काम जारी रखा। रात करीब पौने नौ बजे बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल कर दिया। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरीच वाचली ने कहा कि बीआरओ ने मशीनरी से हिमस्खलन के मलबे को साफ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed