फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali was immersed in Christmas celebrations, with thousands of tourists dancing to the DJ's music.

Himachal: क्रिसमस के जश्न में डूबी मनाली, डीजे पर थिरके हजारों पर्यटक, देखें वीडियो

Wed, 24 Dec 2025 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 06:49 PM IST
सार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पर्यटकों ने मालरोड में डीजे पर धमाल मचाया। इस दाैरान हजारों पर्यटक एक साथ झूमे। 

विज्ञापन
Manali was immersed in Christmas celebrations, with thousands of tourists dancing to the DJ's music.
क्रिसमस के जश्न में डूबी मनाली। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए मनाली में खास प्रबंध किए गए हैं। मालरोड़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मनाली पूरी तरह से क्रिसमस के जश्न में डूब गई है। अटल चौक के समीप डीजे की व्यवस्था की गई है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पर्यटकों ने मालरोड में डीजे पर धमाल मचाया। इस दाैरान हजारों पर्यटक एक साथ झूमे। क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए मनाली में हजारों पर्यटक पहुंचे हैं। दिनभर मनाली के पर्यटन स्थलों में सैर-सपाटे के बाद शाम होते ही मालरोड में पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। डीजे शुरू होते ही पर्यटक झूम उठे। 31 दिसंबर तक मनाली में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे। दोपहर को कुल्लूवी नाटी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा लाइव म्यूजिक की भी खास तौर पर व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Trending Videos

मालरोड पर सुरक्षा के खास प्रबंध 
क्रिसमस पर गुरुवार को पर्यटकों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि डीजे 31 दिसंबर तक चलेगा। पर्यटक मालरोड पर क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मना सकते है।  जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर शिकजा कसा जाएगा। पुलिस ने मालरोड़ में सुरक्षा के खास प्रबंध किए है। मालरोड में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी पुलिस के लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डीजे स्थल पर पुलिस का पहरा रहेगा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed