फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Marathon 2023 foreign tourist also take part in Marathon in Manali

Manali News: मनाली मैराथन में दौड़े देश-विदेश के 330 धावक, पांच वर्गों में आयोजन

Sun, 01 Oct 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:22 PM IST
सार

आईटीबीपी के पदमा तंदुप ने 102 किलोमीटर लंबी रोहतांग अल्ट्रा चैलेंज मैराथन में शानदार जीत दर्ज की। महिला वर्ग में मनाली की तेंजिन डोलमा का दबदबा रहा।

विज्ञापन
Manali Marathon 2023 foreign tourist also take part in Marathon in Manali
मनाली में मैराथन प्रतियोगिता में देश के अलावा विदेशों से आए धावक भाग लेते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्राकृतिक आपदा के दंश झेलने के बाद मनाली में अब सब सामान्य हो गया है। मनाली सुरक्षित है और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। यह संदेश देने के लिए रविवार को मनाली मैराथन का शानदार आयोजन किया गया। मालरोड से पांच वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता में देश-विदेश के 330 धावकों ने भाग लिया। 12 से लेकर 60 वर्ष तक के धावक मैराथन में भाग लेने पहुंचे।

विज्ञापन


सुबह हो रही मूसलाधार बारिश भी धावकों का हौसला कम नहीं कर पाई। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रत्येक वर्ग की मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में 330 धावकों ने भाग लिया। दौड़ में रूस से एक , दो इजरायल और 13 अमेरिका के धावक शामिल हुए। रोहतांग के लिए होने वाली 102 किलोमीटर लंबी मैराथन मध्यरात्रि 12:00 बजे शुरू कर दी गई थी। बाकी मैराथन का आयोजन सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ। मैराथन में पर्यटक भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग अल्ट्रा चैलेंज मैराथन में पदमा तंदुप ने मारी बाजी
आईटीबीपी के पदमा तंदुप ने 102 किलोमीटर लंबी रोहतांग अल्ट्रा चैलेंज मैराथन में शानदार जीत दर्ज की। महिला वर्ग में मनाली की तेंजिन डोलमा का दबदबा रहा। 42 किमी लंबी मनाली मैराथन वैभव चौहान ने जीती। ओवरऑल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान वैभव चौहान ने प्राप्त किया।


दूसरे स्थान पर दीपक जबकि तीसरे स्थान पर नंदीश कालिमनी रहे। इसी दौड़ में 41 से 50 आयु वर्ग में गोपाल ठाकुर ने यह प्रतियोगिता जीती। हॉफ मैराथन में ओवरऑल पुरुष वर्ग में प्रथम अनीश चंदेल, द्वितीय रमेश कुमार जबकि तीसरे स्थान पर पवन ठाकुर रहे।

पुरुषों के 41 से 50 आयु वर्ग में फतेह चंद ने फतेह हासिल की। 13 किमी में ओवरऑल पुरुष वर्ग में रुस्तम प्रथम, पृथ्वी ठाकुर द्वितीय, तेनजिन छोंजोर तृतीय रहे। इसी दौड़ में महिला वर्ग ओवर ऑल खिताब में थिल्ले छोड़न प्रथम, पूजा शाही द्वितीय जबकि हिना ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। 18 से 40 पुरुष वर्ग में रुस्तम प्रथम, सूर्यकांत द्वितीय और हुकम तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed