फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali leh road restored by border road organisation

सीमा सड़क संगठन: मनाली-लेह मार्ग बहाल, अब रोहतांग दर्रा खोलने का लक्ष्य

Mon, 28 Mar 2022 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Mar 2022 06:05 PM IST
सार

सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाकर मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन संकरी सड़क होने की वजह से फिलहाल वाहनों को इस मार्ग से जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
Manali leh road restored by border road organisation
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाकर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का अगला लक्ष्य 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को यातायात के लिए बहाल करना है। जल्द ही मनाली-रोहतांग सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बीआरओ की टीम काजा मार्ग को बहाल करने के लिए दिन-रात जुटी है। टीम कुंजुम दर्रा के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन


हाल ही में सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाकर मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन संकरी सड़क होने की वजह से फिलहाल वाहनों को इस मार्ग से जाने की अनुमति नहीं है। अभी भी इस मार्ग को चौड़ा करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उधर, मनाली-लेह मार्ग की बहाली के बाद अब रोहतांग दर्रा सीमा सड़क संगठन का अगला लक्ष्य होगा।
विज्ञापन


अटल टनल बनने के बाद पर्यटक लाहौल घाटी के सिस्सू और कोकसर में बर्फ का दीदार कर रहे हैं, लेकिन इन इलाकों में बर्फ पिघलने के बाद रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बनेगा। यहां पूरा वर्ष बर्फ रहती है। यहां पर्यटक बर्फ के बीच शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ ले सकते हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग की बहाली के बाद रोहतांग दर्रा खोलना बीआरओ का अगला लक्ष्य होगा। साथ ही काजा मार्ग की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed