{"_id":"6471b4331cd7d5973f02c518","slug":"manali-leh-and-darcha-shinkula-road-closed-for-traffic-due-to-snowfall-iceberg-fell-in-himachal-pradesh-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: भिंगी नाला में गिरा हिमखंड, नाले के पार फंसी शुकटो रूट की बस, विधायक का दौरा हुआ रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: भिंगी नाला में गिरा हिमखंड, नाले के पार फंसी शुकटो रूट की बस, विधायक का दौरा हुआ रद्द
Sat, 27 May 2023 05:22 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 May 2023 05:22 PM IST
सार
लोनिवि चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि भिंगी नाला में एक विशालकाय हिमखंड सड़क पर आ गिरा है। सड़क बहाल करने के लिए एक जेसीबी और एक डोजर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
भिंगी नाला में गिरा विशालकाय हिमखंड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल उदयपुर की मयाड़ घाटी के भिंगी नाला में शुक्रवार देर रात्रि विशालकाय हिमखंड गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे शुक्रवार को दोपहर बाद उदयपुर से शुकटो रूट पर गई एचआरटीसी की एक बस भिंगी नाला के दूसरी तरफ फंस गई है। नाले में भारी हिमखंड गिरने से लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर का तिंगरेट पंचायत का दौरा भी रद्द हो गया है। हालांकि, विधायक रवि ठाकुर ने शनिवार को भिंगी नाला से पीछे चिमरेट पंचायत के कुछ गांवों का दौरा किया, लेकिन आगे नहीं जा सके।
विज्ञापन
उन्हें मयाड़ घाटी के अन्य गांवों का दौरा रद्द करना पड़ा। विधायक ने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही मयाड़ घाटी की सड़क पर यातायात बहाल किया जाए। लोनिवि ने भिंगी नाला में सड़क पर गिरे हिमखंड को हटाने के लिए एक जेसीबी और एक बुलडोजर तैनात कर दिए हैं। लाहौल घाटी में शुक्रवार शाम से निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी होने से बारिश, बर्फबारी से मयाड़ घाटी के भिंगी नाला में हिमखंड गिर गया और मयाड़ घाटी का यातायात बंद हो गया। जरूरी कामकाज को देखते हुए लोग भिंगी नाला में गिरे हिमखंड को पैदल ही आर-पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोनिवि चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि भिंगी नाला में एक विशालकाय हिमखंड सड़क पर आ गिरा है। सड़क बहाल करने के लिए एक जेसीबी और एक डोजर लगा दिए हैं। नेगी ने सोमवार तक सड़क यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया है। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम अंशित शर्मा ने बताया कि मयाड़ घाटी के भिंगी नाला में हिमखंड गिरने से उदयपुर से शुकटो रूट की बस फंस गई है।
विज्ञापन