घर आए दोस्त के साथ पहले की कॉकटेल पार्टी फिर लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल गोहर के तहत देलग टिक्करी पंचायत के नागधार गांव में एक व्यक्ति ने घर पर मेहमान आए अपने दोस्त पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पहले तो दोनों दोस्तों ने घर में बैठ कर शराब पी।
शराब पीने के बाद दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान व्यक्ति ने मेहमान दोस्त पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे दोस्त बुरी तरह से झुलस गया है।
झुलसे व्यक्ति को मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार अनुसार रविवार रात नागधार गांव के बीणी माधव अपने दोस्त हीरा लाल के घर मेहमान गया था। दोनों ने पहले साथ बैठ कर शराब पी।
तैस में आकर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग
इस दौरान शराब के नशे में धुत हीरा लाल और बीणी माधव के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद हीरा लाल ने तैस में आकर बीणी माधव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे बीणी माधव बुरी तरह झुलस गया। उसका पेट, हाथ और शरीर के अन्य भाग झुलस गए।
उसके चीखने की आवाज सुनकर हीरा लाल के परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी फेंक कर आग बुझाई। जिसके बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी भर्ती किया गया यहां से शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी हीरा लाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में इस प्रकार की पहली घटना है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी मंडी ने कहा कि मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।