जंगल में तेंदुए ने किया हमला, मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिले के साथ लगती लगघाटी के जठानी गांव के जंगलों में गुच्छी ढूंढ रहे एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई हीरा सिंह ने बताया है कि उसका भाई गत जेठानी गांव के जंगलों के लिए गुच्छी ढूंढने निकला है। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने गांव वालों का सहयोग लेकर उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने के कारण वे नहीं मिल पाया। जब शनिवार सुबह फिर परिजन और ग्रामीण डिवणू नामक जंगल ढूंढने गए तो इसी जंगल में मृत अवस्था में मिला।
इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पोस्टमार्टम करने के लिए लाया गया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तेंदुए के हमले से जेठानी निवासी (40 वर्षीय) प्रीतम सिंह की मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत तेंदुए के हमले से हुई या किसी और तरीके से, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कुणाह खड्ड में डूबने से युवक की मौत
पुलिस थाना नादौन (हमीरपुर) के अंतर्गत कुणाह खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की दी है। मृतक की पहचान राजीव कुमार (20) पुत्र भागीरथ निवासी सधवाण, लाहड़ कोटलू के रूप में हुई।
शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे दोस्तों के साथ नहाने के लिए कुणाह खड्ड में गया था। रैल के पास कुणाह खड्ड में नहाते समय राजीव कुमार गहरे पानी में चला गया। इस दौरान राजीव पानी के तेज बहाव में आ गया। इसके चलते वह पानी में डूब गया। हालांकि, उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
इसके चलते दोस्तों ने शोर मचाया। लड़कों की आवाजें सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने डूबे राजीव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजीव दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना लोगों ने नादौन पुलिस को दी। डीएसपी लालमन शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।