{"_id":"5d1304c48ebc3e3cba43f51e","slug":"man-killed-after-house-gutted-in-fire-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, खेतों में बनी दोघरी में सो रहे थे लगन चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, खेतों में बनी दोघरी में सो रहे थे लगन चंद
Wed, 26 Jun 2019 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू की सैंज घाटी में खेतों में बनी दोघरी (दूसरा घर) में आग लगने से भीतर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।हादसा मंगलवार रात को हुआ लेकिन इसका पता बुधवार सुबह चला। दोघरी गांव से दूर होने की वजह से किसी को भी घटना का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची सैंज पुलिस ने केस दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। दो कमरों की दोघरी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सैंज घाटी की कनौन पंचायत के क्लीउणी गांव के साथ बनी दोघरी में लगन चंद (55) पुत्र शिबू राम मंगलवार रात अकेले सोए थे। रात को ही दोघरी में आग लग गई, जिससे लगन चंद की जिंदा जलने से मौत हो गई। पंचायत प्रधान किरणा और उपप्रधान बेली राम ने बताया कि सुबह होने पर जब खेतों के बीच बनी दोघरी के पास धुआं देखा तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भीतर लगन चंद पूरी तरह जली हुई हालत में थे। सैंज थाना प्रभारी नारायण कटोच ने बताया कि शरीर के बचे हुए हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। दोघरी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।