{"_id":"5ac785df4f1c1bc7618b5cb8","slug":"man-crossing-the-railway-track-collided-with-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेलवे ट्रैक को पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक को पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, परवाणू (सोलन)
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर जाबली के पास ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति देर रात रेल ट्रैक को पार कर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र हरि दत्त गांव कटिप्परा जाबली वीरवार को अपने घर से पटवारी के पास अपना सालाना इनकम और अपने दोनों बच्चों के हिमाचली सर्टिफिकेट बनाने के लिए गया था।
विज्ञापन
वह शाम को करीब साढे़ 10 बजे के आसपास अपने घर के लिए जा रहा था तो वह रास्ते में पड़ते रेलवे ट्रैक को क्रॉस करते समय ट्रेन से टकरा गया। चालक ट्रेन को रोक कर उसे इलाज के लिए ट्रेन में ही टकसाल रेलवे स्टेशन तक लाया।
विज्ञापन
इसके बाद बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शिमला से रेलवे पुलिस की टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई को अमल में लाया।
इस मामले की पुष्टि एसपी रेलवे एंड ट्रैफिक शिमला पद्म चंद ने की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत रेलवे क्रॉसिंग के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।