फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maldives defence minister Mariya Ahmed Didi car accident in Kufri Shimla

कुफरी में मालदीव की रक्षा मंत्री की कार को मारी टक्कर

Wed, 30 Jan 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
maldives defence minister Mariya Ahmed Didi car accident in Kufri Shimla

शिमला प्रवास पर आईं मालदीव की रक्षा मंत्री की गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वे बाल-बाल बचीं। आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने कुछ दूर जाकर उसे दबोच लिया। ढली पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी दो दिन से शिमला की वादियों में मौसम का आनंद ले रही हैं। मंगलवार सुबह इन्हें लौटना था। वे विक्टोरिया कार नंबर एचआर 3838 वाई 8685 में बैठी थी और स्थानीय पुलिस गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी। इसी दौरान एक कार ढली की तरफ से आई और टक्कर लगा कर फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमन नंदा निवासी उत्तम नगर न्यू दिल्ली ने कहा कि वह वीवीआईपी ड्यूटी के लिए विक्टोरिया कार में शिमला आया और यहां पर वाइल्ड फ्लावर होटल में ठहरा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जब वह हसन वैली के पास कार लेकर पहुंचा तो एक कार तेजरफ्तार से आई और उसकी कार को टक्कर लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed