फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   malana village of kullu has oldest democracy in world

यहां सदियों से गांव की संसद ही तय करती है कायदा कानून

Tue, 26 Sep 2017 12:56 PM IST
राकेश राणा/अमी चंद भंडारी , कुल्लू
राकेश राणा/अमी चंद भंडारी , कुल्लू Updated Tue, 26 Sep 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
malana village of kullu has oldest democracy in world

आजाद भारत में आज भी एक गांव ऐसा है, जहां भारतीय संसद के कानून लागू नहीं हो पाए हैं। सदियों से गांव की व्यवस्था देव परंपरा और गांव की अपनी लोकतांत्रिक प्रणाली से चलती आ रही है। 

विज्ञापन


मलाणा गांव में चुनी जाने वाली 14 सदस्यीय संसद गांव के कायदा कानून को लागू करती है। इसी व्यवस्था के तहत यहां विवादों का निपटारा संसद करती है। मामला गंभीर या संगीन हो तो फिर फैसला सर्वोच्च न्यायालय की तरह देव अदालत में होता है।  
विज्ञापन


कुल्लू घाटी के उत्तर पूर्व में स्थित चंद्रघाटी के बीच 8000 फीट की ऊंचाई पर बसे मलाणा गांव में यह व्यवस्था अधिष्ठाता देवता जमलू के अनुसार ही लागू होती है। यहां के लोगों की जीवन शैली और रिति-रिवाज भी कुल्लू क्षेत्र से पूरी तरह से अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवता के कारदार रिडकू राम, पंचायत के पूर्व उपप्रधान भीम राम, सुई राम, बुधराम के अनुसार मलाणा में संसद के सदस्यों का आदेश सबके लिए सर्वोपरि है। नियमों की अवहेलना करने वाले को देवता के आदेश अनुसार संसद ही दंड का प्रावधान करती है। 

ग्रीस से मिलता है संसदीय ढांचा
मलाणा गांव की संसद का स्वरूप ग्रीस से मिलता जुलता बताया जाता है। संसद के आठ सदस्यों का चुनाव होता है। जबकि अन्य सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। मनोनीत सदस्यों का चुनाव गूर और पुजारियों में आम सहमति से किया जाता है। मलाणा की संसद में दो सदन हैं। निपटारे के लिए मामला पहले निचले सदन में रखा जाता है। यहां से व्यक्ति संतुष्ट न होने पर ऊपरी सदन में मामला रखता है। देव आदेश पर हुआ फैसला सभी को मान्य होता है।

सिकंदर से जुड़ा है नाम

malana village of kullu has oldest democracy in world

हिमालय के एथेंस कहे जाने वाले मलाणा गांव के लोगाें को कुछ इतिहासकार सिकंदर से जोड़कर देखते हैं। मान्यता है कि सिकंदर की सेना के कुछ योद्धा युद्ध के दौरान काफी जख्मी हो गए थे और यहां पर ही आकर बस गए। बताया जाता है कि मुगल शासक अकबर बीमारी का इलाज कराने यहां आए थे। स्वस्थ होने पर अकबर ने यहां पर कर भी माफ कर दिया था।

2450 की आबादी
मलाणा गांव में लोगों की आबादी 2450 है। करीब 80 फीसदी व्यस्क लोगों के वोटर कार्ड बने हुए हैं। गांव के मतदाता निर्वाचन आयोग के चुनाव में हिस्सा लेते हैं। प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर भी आयोजित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed