फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Makar sakranti khichdi in tattapani made guinness world record

एक ही बर्तन में बनाई 1995 किलो खिचड़ी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 14 Jan 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Jan 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Makar sakranti khichdi in tattapani  made guinness world record
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तत्तापानी में मकर सक्रांति के पावन अवसर पर एक ही बर्तन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुआ है। सवा सात फीट चौड़े, चार फीट ऊंचे बर्तन में 25 शेफ की मदद से पांच घंटे में इस खिचड़ी को तैयार किया गया। इससे पहले 918.8 किलो ग्राम खिचड़ी पकाने का रिकॉर्ड भारत के ही शेफ संजीव कपूर के नाम है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


विशाल पतीले का वजन क्रेन की मदद से उठाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ऋषि नाथ की उपस्थिति में किया गया। मंगलवार को मकर सक्रांति के पावन अवसर पर जिला मंडी के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में तत्तापानी महोत्सव के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Makar sakranti khichdi in tattapani  made guinness world record

खिचड़ी के नए विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि के माध्यम से सौंपा गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तत्तापानी के लोगों सहित प्रदेश वासियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी पकाने के अपने लक्ष्य में सफलता हासिल करने के लिए पर्यटन विभाग की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विभाग ने लगभग 1000 किलो के बड़े अंतर के साथ पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की और से इस इवेंट का आयोजन किया गया था। निदेशक पर्यटन और नागरिक उड्डयन युनूस ने कहा कि खिचड़ी बनाने का उद्देश्य तत्तापानी को विश्व पर्यटन के मानचित्र में लाना था।

Makar sakranti khichdi in tattapani  made guinness world record

तत्तापानी में एक ही बर्तन में 25 कुक लगाए गए जिसमें 15 विशेष शेफ थे। हरियाणा की मशहूर मार्केट जगाधरी से खिचड़ी के लिए एक बड़ा पतीला मंगाया गया था। इसमे लिए एक ईंट की एक विशेष भट्टी बनाई गई थी। करीब एक लाख की खाद्य सामग्री इसमें लगी जिसे तैयार करने में पांच क्विंटल लकड़ी लगी। पांच घंटे तक खिचड़ी पकने के बाद क्रेन की मदद से विशाल पतीले को भट्टी से उतारा गया। 

यह लगा सामान
-405 किलो बासमती चावल 
-195 किलो माश की दाल 
-90 किलो शुद्ध देसी घी
-55 किलोग्राम मसाले 
- 1100 लीटर पानी

सीएम समेत 20 हजार लोगों ने चखा स्वाद

Makar sakranti khichdi in tattapani  made guinness world record

मुख्यमंत्री सहित 20 हजार लोगों ने मकर सक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का स्वाद लिया। हिमाचल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन व हिमाचल शेफ एसोसिएशन के 15 शेफ नंद लाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राजीव भारद्वाज, हेमंत कुमार, सुनील शर्मा, प्रमोद कुमार, धनीराम, तेजसिंह, रजनीश, संतोष चौधरी, क्रांति, संजीव, नागेश, प्रदीप कुमार व विनोद ने इतने बड़े बर्तन में खिचड़ी तैयार की। इनके साथ दस स्थानीय कुक भी मदद के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed