{"_id":"591b046a4f1c1bcc3bf23b14","slug":"major-general-ds-rana-become-hppsc-new-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड मेजर जनरल डीएस राणा बने एचपीपीएससी के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड मेजर जनरल डीएस राणा बने एचपीपीएससी के नए अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 May 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंगलवार को रिटायर्ड मेजर जनरल डीएस राणा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्यों, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि उनका सबसे ज्यादा जोर आयोग की पूरी कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने पर रहेगी। इसके अलावा सूचना प्राद्योगिकी का और ज्यादा प्रयोग कर आवेदकों और इच्छुक युवाओं को लाभ पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, राणा ने कहा कि वह इस बात पर भी विचार करेंगे कि क्या आयोग अपने स्तर से कोचिंग सेंटर संचालित कर सकता है। कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा चंडीगढ़ और दिल्ली सिर्फ कोचिंग लेने के लिए जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी आर्थिक बोझ सहना पड़ता है।
कहा कि आयोग ने एचएएस के सिलेबस में पहले ही काफी बदलाव कर उसे आईएएस की तर्ज का बना दिया है। इससे युवाओं को एचएएस और आईएएस की परीक्षा की तैयारी अलग अलग नहीं करनी पड़ा करेगी।