फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Main accused of cheating 40 lakhs caught in chamba himachal

चंबा: 40 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 मई तक पुलिस रिमांड पर

Sat, 07 May 2022 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 May 2022 07:12 PM IST
सार

 स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 40 लाख की रकम उड़ाने वाले एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने फरीदाबाद में दबोच लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने का अभियान जारी है। 

विज्ञापन
Main accused of cheating 40 lakhs caught in chamba himachal
गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से 40 लाख की रकम उड़ाने वाले एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने फरीदाबाद में दबोच लिया है। इसकी पहचान कर्ण तनेजा, निवासी हाउस नंबर 135, एनआईटी-तीन, तहसील और जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करने पर दस मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अभी तक सात गिरफ्तारियां कर चुकी है। हालांकि, एक और मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसे पकड़ने लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा है। पुलिस उसे जल्द दबोचने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून 2020 को ओम प्रकाश पुत्र बद्री राम निवासी गांव मलकौता डाकघर व तहसील भरमौर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से अज्ञात लोगों ने नेट बैंकिंग के जरिये 40 लाख रुपये उड़ा लिए। इसका पता उसे तब चला, जब वह बैंक में पैसे निकालने पहुंचा। बैंक में उसे बताया गया कि उसके खाते में 995 रुपये बचे हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई जहां पर उन्हें छह लोग बैंक में संदिग्ध रूप से नजर आए। इसी तरह पुलिस ने तुन्नूहट्टी बैरियर की फुटेज को भी चेक किया। इन दोनों फुटेज में बैंक में दिखाई दिए लोगों का मिलाप हो गया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी के नंबर के जरिये उनके ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने पालमपुर में जाकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से गहनता से जांच करने पर पता लगा कि ठगी करने वाले मुख्य दो आरोपी अलग हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। छह मई को पुलिस ने एक आरोपी को फरीदाबाद में दबोच लिया जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने का अभियान जारी है। इन आरोपियों से अभी तक गबन की रकम बरामद नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। चंबा के पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एक आरोपी फरार चल रहा है, उसे भी पुलिस जल्द अपनी हिरासत में ले लेगी। मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed