फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahender dharmani appointed as OSD to cm jairam thakur

धर्माणी मुख्यमंत्री के ओएसडी, त्रिलोक जम्वाल राजनीतिक सलाहकार

Fri, 29 Dec 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Dec 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
mahender dharmani appointed as OSD to cm jairam thakur

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे महेंद्र धर्माणी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ओएसडी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी त्रिलोक जंबाल को राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव वीसी फारका ने धर्माणी और जम्वाल की नियुक्ति के आदेश जारी किए। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन


हिमाचल की राजनीति में जयराम युग की शुरुआत होने के साथ ही सीएम कार्यालय का स्वरूप भी बदलने लगा है। बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के गांव करनगोरा निवासी महेंद्र धर्माणी लंबे समय तक एबीवीपी से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार विधानसभा चुनाव में धर्माणी घुमारवीं से भाजपा की टिकट के सशक्त दावेदारों में भी शामिल थे। शिक्षक की सरकारी नौकरी छोड़ सक्रिय राजनीति में आए महेंद्र धर्माणी को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाकर बड़ा तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संघ से जुड़े और पेशे से वकील त्रिलोक जंबाल जिला बिलासपुर के स्थायी निवासी हैं। त्रिलोक जंबाल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी करीबी माना जाता है। त्रिलोक जंबाल को नियुक्ति देकर भाजपा सरकार ने संघ को भी नाराज नहीं किया है।

तीन मंत्रियों को मिले निजी सचिव, आठ की सेवाएं समाप्त
प्रदेश सरकार ने तीन मंत्रियों के लिए निजी सचिवों की नियुक्ति कर दी है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा ओम प्रकाश शर्मा को मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का वरिष्ठ विशेष निजी सचिव, मदन गोपाल को मंत्री डॉ. राजीव सैजल और राजेश भारद्वाज को मंत्री गोविंद ठाकुर का वरिष्ठ निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रामकृष्ण वर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव-प्रधान सचिव मुख्यमंत्री मनीषा नंदा के कार्यालय में बतौर वरिष्ठ निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने आठ कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। जिन कर्मियों की नियुक्ति निरस्त की गई हैं उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव अरुण कुमार शैतक, उद्योग मंत्री के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव

अविनाश लौ, मुख्य सचिव के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव तुलसी राम कौंडल, मुख्यमंत्री के विशेष निजी सचिव हॉली लॉज ओंकार सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री के विशेष निजी सचिव प्रेम सागर, मुख्यमंत्री के उप सचिव राजिंदर प्रसाद नेगी और मुख्यमंत्री के अंडर सेक्रेट्री प्रमोद सिंह शामिल हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भाजपा सरकार बनने के दूसरे दिन प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपना त्याग पत्र भेजा है।


हालांकि अभी उनका कार्यकाल दो जुलाई 2018 को समाप्त होना था, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दिया है। बता दें कि बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सरकार के साथ बदलते हैं। इसके चलते उन्होंने भी कांग्रेस सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद त्याग पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed