{"_id":"5d9443168ebc3e93be634516","slug":"mahatma-gandhi-s-ideas-will-create-a-prosperous-nation-dattatreya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के विचारों से ही बनेगा समृद्ध राष्ट्र: दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के विचारों से ही बनेगा समृद्ध राष्ट्र: दत्तात्रेय
Wed, 02 Oct 2019 11:58 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कहा कि अब समय आ गया है कि हम भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए महात्मा गांधी के विचारों, उच्च सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करें। उन्होंने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की ओर से आयोजित महात्मा गांधी, जम्मू कश्मीर और राष्ट्रीय एकता विषय पर परस्पर संवाद पर विचार रखे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी न केवल भारत के लिए संपूर्ण मानव जाति के लिए आदर्श है, उनके सिद्धांत हमें अहिंसा, समानताएं आपसी भाईचारे और संघर्ष के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। अंग्रेजों से लड़ने के लिए सत्य और अहिंसा उनके हथियार थे। उन्होंने हमें अपने जीवन में सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संदेश दिया था।
विज्ञापन
उनकी लड़ाई न केवल भारत की राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए थी बल्कि देश को एक सिद्धांतवादी राष्ट्र बनाने के लिए भी थी। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पिछले 72 वर्षों से जम्मू-कश्मीर एक अशांत राज्य था लेकिन भारत सरकार के अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करने के ऐतिहासिक निर्णय के कारण ही राज्य को देश के साथ मिलाना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आज जब हम विकसित देशों की बात करते है तो नागरिक अपना अस्तित्व अपने देश के नाम पर दर्शाते है। जबकि भारत अभी भी खंडित अस्तित्व की धारणा से ग्रस्त है। हमारे लिए आवश्यक है कि हम अपनी पहचान अपने देश की पहचान से बनाए।
विज्ञापन
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष प्रो. कपिल कपूर ने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट जनरल सईद अता हसनेन ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि हमें जम्मू कश्मीर को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से भारत के साथ मुख्यधारा से जोड़ना होगा। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. चमन लाल गुप्ता ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रेजपी ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर शोध अध्येता(रिसर्च फेलोज) भी उपस्थित थे।