फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahatma Gandhi childhood nickname was Monia

#GandhiJayanti: बचपन में घर पर इस नाम से पुकारे जाते थे महात्मा गांधी

Sun, 02 Oct 2016 04:26 PM IST
दयाशंकर शुक्ल सागर
दयाशंकर शुक्ल सागर Updated Sun, 02 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi childhood nickname was Monia

मोहनदास कर्मचंद गांधी के पितामह उत्तमचन्द गांधी यानी ओता गांधी ने दो शादियां की थीं। उनकी छह संतानें हुईं। इन संतानों में एक कर्मचंद गांधी, गांधीजी के पिता थे। उन्हें प्यार से कबा गांधी कहा जाता था। गांधीजी के पिता कर्मचंद गांधी ने भी चार शादियां की। कर्मचंद गांधी का पहला विवाह चौदह साल की उम्र में हुआ था। इस विवाह से उनकी दो बेटियां हुईं।

विज्ञापन


कबा गांधी जब पच्चीस साल के हुए तो उनकी पहली पत्नी चल बसीं। कबा गांधी ने दूसरा विवाह किया। तब वह अपने पिता की जगह पोरबंदर के दीवान बने थे। इसके बाद उनका तीसरा विवाह हुआ। और तीसरी पत्नी के जीवित रहते कबा गांधी ने चौथा विवाह किया। गांधीजी के प्रारंभिक जीवन और उनके पूर्वजों पर शोध करने वाले प्रभुदास गांधी ने जीवन प्रभात नामक किताब लिखी है।
विज्ञापन


प्रभुदास गांधी को महात्मा की बड़ी बहन ने बताया कि उनके पिता की चार स्त्रियां थीं। उनकी मां पुतलीबा दात्राणा गांव की थी। उनकी मां ने उन्हें बताया कि कबा गांधी की तीसरी पत्नी अपाहिज थीं। उनके पैर वात रोग से जकड़ गए थे। अपने आप उठ-बैठ नहीं पाती थीं। इसलिए पिताजी उनसे कहा करते थे कि तू कह दे तो वंश चलाने के लिए नई ले आऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कह देती थी कि जीवित पर कोई देता हो तो भले ले आओ। होते-होते एक दिन पिताजी ने उनसे कहा तुम ठीक-ठीक बताओ। अगर तुम कहोगी तो आज ही आ जाएगी। स्वीकृति मिलते ही सचमुच हाथ के हाथ मेरे पिताजी की शादी हो गई। विवाह के समय पुतलीबा की आयु प्रायः तेरह वर्ष की होगी।

मोहनदास का प्यार का नाम था मोनिया

Mahatma Gandhi childhood nickname was Monia

और 1857 के क्रांति वर्ष में कबा का पुतली से विवाह हुआ। इस विवाह से कबा गांधी की चार संतानें हुईं। चौथी व अंतिम संतान खुद मोहनदास कर्मचंद गांधी थे। गांधीजी ने आत्मकथा में अपने पिता के बारे में लिखा - ‘पिताजी कुटुंब - प्रेमी, सत्यप्रिय, शूर और उदार किंतु क्रोधी थे। उनका अंतिम विवाह 40 पार करने के बाद हुआ था। हालांकि प्रभुदास का आकलन है कि कबा गांधी का जब चौथा विवाह हुआ तो वह 35 - 36 के रहे होंगे।

गांधीजी के जन्म के समय उनकी उम्र 47 साल और मां पुतलीबा की उम्र 25 साल से कम थी। गांधी परिवार में बच्चों को घरेलू नामों से पुकारने का प्रचलन था। पितामह ओता गांधी और पिता कबा गांधी के नाम से पुकारे जाते थे। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कर्मचंद गांधी ने अपने बच्चों के घरेलू नाम रखे थे। मोहनदास का घरेलू नाम मोनिया रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed