{"_id":"647cb31f13ce630a3b03ea8b","slug":"magician-samrat-shankar-will-give-all-the-money-of-the-first-show-to-red-cross-society-will-be-organized-in-g-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magic show Shimla: पहले शो का सारा पैसा रेडक्रॉस सोसायटी में देंगे जादूगर सम्राट शंकर, गेयटी में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magic show Shimla: पहले शो का सारा पैसा रेडक्रॉस सोसायटी में देंगे जादूगर सम्राट शंकर, गेयटी में होगा आयोजन
Sun, 04 Jun 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Jun 2023 09:22 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में जादूगर सम्राट शंकर पांच साल के बाद शो करने जा रहे हैं। पहले शो से होने वाली कमाई का सारा पैसा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को देंगे।
विज्ञापन
जादूगर सम्राट शंकर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में जादूगर सम्राट शंकर पांच साल के बाद शो करने जा रहे हैं। पहले शो से होने वाली कमाई का सारा पैसा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को देंगे। गौथिक हॉल में सोमवार शाम को शो का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे। इसके बाद करीब दो हफ्ते तक दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक स्थानीय लोगों और सैलानियों को जादू का अनुभव करने और इनके प्रदर्शन को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें जादूगर सम्राट शंकर सीनियर और जूनियर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य है। जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि अब तक उन्होंने दुनिया भर में 28 हज़ार से भी ज्यादा शो किए हैं। जिनमें करीब 23 हज़ार शो का पैसा स्कूलों, जरुरतमंदों और रेडक्रॉस सोसाइटी को दिया है। इन्होंने बताया कि शिमला में अखिरी शो इन्होंने 2018 में किया था। उसके बाद कोविड के चलते शिमला नहीं आ पाए।
विज्ञापन