फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Madhumita first of B.Sc. third year in dialogue competition

डीएवी कॉलेज कोटखाई को मिला बी ग्रेड

Fri, 25 Mar 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Madhumita first of B.Sc. third year in dialogue competition
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद की ओर से किए गए मूल्यांकन में बी ग्रेड दिया गया है। इससे कॉलेज प्रबंधन में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजकुमार जिस्टू ने बताया कि नैक टीम ने 15 और 16 मार्च 2022 को कॉलेज का दौरा किया। तीन सदस्य नैक टीम में अध्यक्ष प्रो. डी हरिनारायणन, संयोजक प्रो. अनुपम महाजन, सदस्य डॉ. कीर्ति दिड्डी शामिल थे। इस निरीक्षण टीम ने दो दिन में महाविद्यालय के पिछले पांच वर्षों के दौरान किए गए कार्यों और सुधारों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

नैक टीम की ओर से कॉलेज के प्राचार्य के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही डीएवी मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली की ओर से एसके शर्मा सलाहकार प्रकाशन डीएवी मैनेजमेंट नई दिल्ली और स्थानीय प्रबंधक समिति के सदस्य रविंद्र चौहान के साथ बैठक की। टीम की ओर से प्राध्यापकों और छात्रों के साथ इंटरेक्शन किया गया। नैक टीम ने महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के साथ बैठकें भी कीं। जिसमें पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, स्थानीय एनजीओ थिंग द बिग के अध्यक्ष अभिमन्यु कंवर, सामाजिक संस्था चेतना की अध्यक्ष अरुणा वर्मा तथा सदस्यों के साथ नैक टीम ने बैठकें की। उसके बाद टीम ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का दौरा किया। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर नैक मुख्यालय बंगलूरू भेजी गई। इस रिपोर्ट का अंतिम परिणाम 22 मार्च 2022 को आया है। इसमें कॉलेज को को बी ग्रेड मिला है। यह इस कॉलेज और स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद्मश्री आर्यरतन पुनमसुरी, आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. रोशनलाल वशिष्ठ सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed