{"_id":"6a04639897e9517dd903b69a","slug":"ludhiana-resident-billa-arrested-for-running-a-chitta-smuggling-network-shimla-news-c-19-sml1002-720729-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चलाने के आरोप में लुधियाना का बिल्ला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चलाने के आरोप में लुधियाना का बिल्ला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल कर चला रहा था नशे का नेटवर्क, बालूगंज थाने में दर्ज मामले में की गई गिरफ्तारी
बालूगंज में आरोपियों से पकड़ा था 93 ग्राम चिट्टा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लुधियाना में बैठकर हाईटेक तरीके से जिला शिमला में चिट्टे का कारोबार कर रहे 27 साल के गुरमीत सिंह ऊर्फ बिल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिल्ला को शिमला पुलिस की टीम ने बुधवार को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।
आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए यह वर्चुअल नंबरों के जरिये ही अपने नेटवर्क से संपर्क करता था। हालांकि पुलिस कड़ियां जोड़ते हुए इस तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार 20 मार्च को बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों में सोनीपत हरियाणा निवासी 34 वर्षीय अंजीत, झज्जर निवासी 38 वर्षीय इरफान, 30 वर्षीय सोनीपत निवासी रविकांत, 47 वर्षीय झज्जर निवासी मुकेश और नरेंद्र निवासी जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 93.970 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। डिजिटल साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि आरोपियों ने यह चिट्टा पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरमीत उर्फ बिल्ला से खरीदा था।
वर्चुअल नंबरों से चला रहा था नेटवर्क
पुलिस से बचने के लिए आरोपी गुरमीत उर्फ बिल्ला वर्चुअल नंबर के माध्यम से आरोपियों के संपर्क में था। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बुधवार को इसे गुरमीत लुधियाना पंजाब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अब जारी है। एएसपी अभिषेक के अनुसार अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ठियोग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ठियोग थाना में दर्ज चिट्टे के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठियोग निवासी कुलदीप वर्मा से 8.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच के बाद पता चला कि आरोपी ने शिव शंकर से यह चिट्टा खरीदा था। पुलिस टीम ने बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी शिव शंकर निवासी बिलारी, जिला मोरादाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। इसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
जांच से मुख्य तस्करों तक पहुंच रही पुलिस
पुलिस इस साल बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साल 2024 में सात और वर्ष 2025 में 10 आरोपियों को इस आधार पर गिरफ्तार किया था। इस बार पुलिस ने मामलों की गहराई तक जाकर जांच की है जिससे मुख्य सप्लायरों तक की गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस साल 26 नशा तस्करी नेटवर्कों को ध्वस्त किया है। वर्ष 2024 में सात जबकि 2025 में 10 नेटवर्कों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। इस साल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, केरल सहित विभिन्न राज्यों में सक्रिय अंतरराज्यीय नेटवर्कों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सप्लाई चेन को तोड़ा है।