फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lpg cylinder on fire at nahan in sirmour

यहां सिलिंडर में लगी आग, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
lpg cylinder on fire at nahan in sirmour

नाहन तहसील के अंतर्गत आने वाले बनकला गांव स्थित एक घर में सोमवार को सिलिंडर में आग लग गई जिससे पूरे घर में अफरातफरी मच गई। सिलिंडर फटने के खतरों के बीच एक व्यक्ति ने अपनी जान पर खेल कर बड़ी मुश्किल से आग बुझा दी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बनकला गांव की सरोजबाला पत्नी स्व. यादराम के घर में सुबह 6 बजे रसोईघर में रखे सिलिंडर में आग भड़क गई। सिलिंडर में आग लगी देख सरोजबाला के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। 
विज्ञापन


उसने तुरंत सिलिंडर की आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बुझने की बजाए और भड़क गई जिससे उसने घबरा कर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग वहां इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में शामिल तथा शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक पद पर तैनात ताराचंद अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक कंबल की सहायता से रसोईघर में घुस गया। उसने जैसे तैसे बड़ी मुश्किल से सिलिंडर में भड़की आग पर काबू पाया। 


इसके बाद इस डर से कि कहीं सिलिंडर में धमाका न हो जाए उसे रसोई घर से बाहर लाकर खुले खेत में फेंक दिया। समय पर सिलिंडर की आग बुझा दिए जाने से मकान व गऊशाला को उत्पन्न खतरा टल गया। लोगों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed