{"_id":"8efd212b2181cff5fab3d7462b5139b2","slug":"lower-bazar-tunnel-closed-for-four-days-due-to-repairing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर बाजार जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर बाजार जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Jul 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य के चलते लोअर बाजार टनल चार दिन तक आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोअर बाजार टनल में आने जाने के लिए रेलिंग लगाकर अलग-अलग रास्ते बनाने जाएंगे। टनल में तहबाजारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद नगर निगम ने टनल को आवाजाही के लिए दो भागों में बांटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
रविवार से निर्माणकार्य शुरू होगा और बुधवार तक टनल से होकर आवाजाही बंद रहेगी। लोअर बाजार टनल से होकर रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। स्कूल कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के अलावा खरीददारी करने आने वाले हजारों लोग लोअर बाजार टनल का प्रयोग करते हैं। नगर निगम ने लोअर बाजार टनल के बीचों बीच रेलिंग लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
रेलिंग लगने के बाद टनल का एक भाग लोअर बाजार से लक्कड़ बाजार की ओर जाने के लिए तथा दूसरा भाग लक्कड़ बाजार से लोअर बाजार आने के लिए प्रयोग किया जाएगा। नगर निगम का दावा है कि रेलिंग लगने के बाद टनल के भीतर तहबाजारी करने वालों पर लगाम लगेगी और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि लोअर बाजार टनल में रेलिंग लगा कर आने जाने के लिए अलग रास्ते बनाए जाएंगे। रविवार से काम शुरू हो जाएगा। बुधवार तक टनल बंद रहेगी।
लोअर बाजार टनल बंद होने पर लोगों को तिब्बती मार्केट होते हुए आवाजाही करनी पड़ेगी। लोअर बाजार से मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट, तिब्बती मार्केट होते हुए लक्कड़ बाजार बस स्टैंड पहुंचा जा सकता है। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से भी लोग तिब्बती मार्केट होते हुए लोअर बाजार पहुंच सकते हैं।
लोअर बाजार टनल में रेलिंग लगाने के साथ साथ ही पानी की लीकेज सुधारने का भी काम होगा। इसके अतिरिक्त टनल के किनारों पर बनी नालियों की भी रिपेयर की जाएगी।
नगर निगम ने लोअर बाजार टनल की अकसर खराब रहने वाली लाइटों को भी दुरुस्त करने का फैसला लिया है। टनल में खराब पड़े बल्ब और प्वाइंटों की रिपेयर करवाई जाएगी।
लोअर बाजार टनल अक्तूबर 1905 में बनकर तैयार हो गई थी। टनल की लंबाई 500 फुट और चौड़ाई 10 फुट थी। टनल के निर्माण में उस समय करीब डेढ़ लाख रुपये खर्चा आया था। उस समय खच्चरों पर माल ढोने के लिए इस टनल का इस्तेमाल किया जाता था।