फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lord Jagannath reverse Rath Yatra started in Kalibari of Shimla

Jagannath Rath Yatra: शिमला के कालीबाड़ी में निकली भगवान जगन्नाथ की उल्टी रथ यात्रा

Mon, 15 Jul 2024 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

सोमवार को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की उल्टी रथ यात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह 10:30 बजे भगवान जगन्नाथ की बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा निकाली गई। शाम 5:30 बजे रथ को मंदिर के अंदर रख दिया। 

विज्ञापन
Lord Jagannath reverse Rath Yatra started in Kalibari of Shimla
शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भाग लेते भक्तजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की उल्टी रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई पूजा की गई। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ यात्रा पर निकले थे। सोमवार सुबह 10:30 बजे भगवान जगन्नाथ की बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद सभी भक्तों ने रथ की रस्सी खींचकर आशीर्वाद लिया और भगवान के दर्शन किए। इसके बाद भगवान को फल, मिठाई, जलेबी और पापड़ का भोग लगाया गया।

विज्ञापन


शाम 5:30 बजे रथ को मंदिर के अंदर रख दिया। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि जब भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकलती है तो वह अपनी मौसी के घर जाते हैं और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मौसी के घर से वापस अपने निवास स्थान पर जाते हैं। इस दौरान उनकी उल्टी रथ यात्रा निकाली जाती है। पंडित ने बताया कि कालीबाड़ी मंदिर में हर साल यह रथ यात्रा निकाली जाती है। माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ रथ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रथ को खींचने वाले श्रद्धालुओं को 33 करोड़ देवी- देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed